back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल : जापान

टोक्यो, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने मंगलवार को एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। इसकी जानकारी जापान सरकार के अधिकारियों ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जापानी सरकार ने कहा कि अज्ञात प्रक्षेप्य जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर पानी में गिर गया। दक्षिण कोरिया की सेना के अनुसार, उत्तर कोरिया ने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6.40 बजे एक अंतर्देशीय स्थान से अपने पूर्वी तट से समुद्र में अज्ञात प्रक्षेप्य दागा। जापानी प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने कहा कि उत्तर कोरियाई प्रक्षेपण के बाद जापान निगरानी बढ़ा देगा। यह घटना 15 सितंबर को जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर पानी में दो बैलिस्टिक मिसाइलों के उत्तर कोरियाई प्रक्षेपण के बाद हुई। जापान के विश्लेषण के अनुसार, दोनों मिसाइलें लगभग 50 किमी की ऊंचाई तक पहुंच गई। उत्तर कोरिया ने कहा है कि 15 सितंबर को लॉन्च किए गए मिसाइल का उद्देश्य 800 किमी दूर लक्षित क्षेत्र पर हमला करना है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵