back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नेपाल की कमान एकबार फिर केपी शर्मा ओली क हाथों में, बहुमत जुटाने में फेल हुआ विपक्ष

काठमांडू, 13 मई (हि. स.)। नेपाल के सत्ता की चाबी एक बार फिर से केपी शर्मा ओली के हाथों में आ गई है। विपक्ष के बहुमत जुटाने में असफल होने पर राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने ओली को एकबार फिर से प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया है। उनको अगले 30 दिनों में बहुमत साबित करना होगा। वहीं तमाम राजनीतिक उठापटक के बाद भी विपक्षी दल नई सरकार बनाने के लिए सदन में बहुमत जुटाने में असफल रहे। गत सोमवार को ओली के विश्वास मत खोने के बाद राष्ट्रपति ने विपक्षी दलों को गुरुवार रात तक सरकार गठन की समय सीमा तय की थी, लेकिन राजनीतिक धड़ों के बीच आपसी गुटबाजी के कारण इन लोगों के बीच सरकार बनाने को सहमति नहीं बन सकी। इसके साथ ही केपी शर्मा ओली फिर से प्रधानमंत्री बन गए। शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली नेपाल कांग्रेस मंगलवार को प्रधानमंत्री पद के लिए दावा पेश करने का निर्णय लिया था, लेकिन राजनीतिक दलों के बीच सहमति कायम नहीं होने के कारण वो सरकार नहीं बना सके। इसका कारण महंत ठाकुर की अगुवाई वाली जनता समाजवादी पार्टी-नेपाल (जेएसपी-एन) का सरकार बनाने में शामिल होने से इनकार करना था। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Advertisementspot_img

Also Read:

नेपाल में रनवे पर फिसला विमान, बड़ा हादसा टला, 51 यात्रियों सहित चार क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । नेपाल में नए साल के पहले ही दिन एक बड़ा विमान हादसा टल गया। शुक्रवार शाम को भद्रपुर एयरपोर्ट पर...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...