नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप के बाद से ही वहां लगातार भूकंप आ ही रहा है। USGS के मुताबिक रविवार को भी म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता 5.1 रही है। म्यांमार के मांडले शहर में इसके सबसे ज्यादा झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि अभी तक किसी नए नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
यूएसजीएस के मुताबिक, रविवार को मांडले शहर के पास 5.1 तीव्रता का भूकंप आया, यह शुक्रवार के आए विनाशकारी भूकंप के 72 घंटे बाद का नया झटका था। इस भूकंप के झटके को महसूस करते ही लोग डर से चीखते हुए सड़कों पर आ गए। बता दे कि, शुक्रवार को आए भूकंप से कई इमारतें धराशायी हो गई, जिसमें कई जगहों पर हजारों से ऊपर संख्या में लोगों की मृत्यु भी हुई है वही अब भी लाशे लगातार मलबे से लगातार निकल ही रही है और करीब 4000 से ज्यादा लोग लापता है।
नहीं रुक रहा म्यांमार में भूकंप का सिलसिला
म्यांमार में लगातार आ रहे भूकंप में शुक्रवार से लेकर अब तक 72 घंटो में करीब पांच बड़े झटके महसूस किए गए, म्यांमार में बार -बार आ रहे भूकंप का एक प्रमुख कारण ये भी है कि, जब धरती के अंदर प्लेटों में हलचल होती है, तब पृथ्वी की ऊपरी सतह कई टेक्टोनिक प्लेटों में बंटी होने से आपस में टकराती हैं, जो एक-दूसरे के नीचे या ऊपर खिसकती हैं, या फिर किसी जगह फंस जाने से इनमें बहुत ज्यादा दबाव बन जाता है। जिसके कारण प्लेटें अचानक खिसक जाती हैं और इससे भूकंप के झटके महसूस होते हैं। चूंकि, म्यांमार, थाइलैंड सागाइंग फॉल्ट पर स्थित होने से यह भूकंपीय क्षेत्र में आते है, और इससे इंडियन प्लेट यूरेशियन प्लेट के अंदर धंस रही है जिसके चलते यहां बार-बार भूकंप आने की समस्या बनी हुई है।





