back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कीव पर मिसाइल हमले बढ़ाएगा मास्को

मास्को, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। यूक्रेन की सेना के किसी भी हमले या रूसी क्षेत्र में हानि पहुंचाने के किसी भी प्रयास के जवाब में रूस कीव पर अपने मिसाइल हमलों का विस्तार करेगा। ये जानकारी रूस के रक्षा मंत्रालय ने दी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने शुक्रवार को एक ब्रीफिंग में कहा, रूसी सैनिकों और डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक की सेनाओं ने एक सफल हमले के कारण मारियुपोल शहर में इलिच आयरन एंड स्टील वर्क्स पर नियंत्रण कर लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि रूसी सेना ने कीव के बाहरी इलाके में एक सैन्य सुविधा पर हमला करने के लिए उच्च-सटीक समुद्र-आधारित कलिब्र मिसाइलों का इस्तेमाल किया। मंत्रालय के अनुसार, रूसी सेना ने 132 विमान, 105 हेलीकॉप्टर, 245 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम, 456 मानव रहित हवाई वाहन, 2,213 टैंक और अन्य बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 249 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर, 966 फील्ड आर्टिलरी और मोर्टार, साथ ही यूक्रेनी बलों के विशेष सैन्य वाहनों की 2,110 यूनिटों को नष्ट कर दिया है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया अध्याय शुरू हो गया है। पूर्व रैपर और काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह ने...
spot_img

Latest Stories

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵