back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ल्हासा:नागरिक स्वास्थ्य व्यायाम महीना गतिविधि शुरू

बीजिंग, 4 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 100 वीं वर्षगांठ, तिब्बत की शांतिपूर्ण मुक्ति की 70वीं वर्षगांठ मनाने और साल 2022 पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक खेल समारोह के स्वागत के लिए तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में नागरिक स्वास्थ्य व्यायाम महीना और खेल संस्कृति प्रदर्शनी 3 जुलाई को राजधानी ल्हासा में शुरू हुई। इस दौरान नागरिक स्वास्थ्य व्यायाम खेल समारोह 3 जुलाई से 14 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पाँच व्यक्ति के फुटबॉल, तीन व्यक्ति के बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, और तैराकी सहित छह बड़े इवेंटों में 23 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, नागरिक स्वास्थ्य व्यायाम महीना 3 से 24 जुलाई तक आयोजित हो रहा है। इसमें फुटबॉल, बैडमिंटन, तैराकी, पारंपरिक राष्ट्रीय खेल (घुड़सवारी, तीरंदाजी आदि), कलिर्ंग और स्केटिंग जैसे 10 से अधिक अनुभव कार्यक्रम शामिल हैं। उधर, खेल संस्कृति प्रदर्शनी 3 जुलाई से 2 अगस्त तक ल्हासा में तिब्बत व्यायामशाला में आयोजित की जा रही है। इसमें कुल 12 प्रदर्शनी हॉल हैं, जो ओलंपिक भावना, राष्ट्रीय खेल, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक खेल, तिब्बत पर्वतारोहण, आम नागरिक खेल, पारंपरिक खेल, प्रतिस्पर्धी खेल, खेल उद्योग, खेल स्कूल, खेल लॉटरी और खेल अनुसंधान आदि विषय से संबंधित हैं। ( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग ) –आईएएनएस आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...