back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लेबनान ने 337 प्राचीन कलाकृतियां इराक को लौटाई

बेरूत, 7 फरवरी (आईएएनएस)। लेबनान के संस्कृति मंत्रालय ने इराक को 337 प्राचीन कलाकृतियां सौंपी हैं, जो वर्षो से एक निजी लेबनानी संग्रहालय में प्रदर्शित की जा रही थीं। ये जानकारी नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) ने दी। एनएनए ने कहा कि संस्कृति मंत्री मोहम्मद मुर्तदा ने रविवार को लेबनान में इराकी राजदूत हैदर शिया अल-बराक को बेरूत के राष्ट्रीय संग्रहालय में आयोजित एक समारोह के दौरान वस्तुओं को वापस कर दिया। अल-बराक ने समारोह में कहा, हम 337 कलाकृतियों को सौंपने का जश्न मना रहे हैं जो मेसोपोटामिया में सभ्यताओं के विभिन्न युगों के हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देश में दशकों के युद्ध के दौरान इराक के कई पुरावशेषों की विदेशों में तस्करी की गई थी। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...