back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए जापान और अमेरिका मिलकर करेंगे प्रयास : कमला हैरिस

वॉशिंगटन, 17 अप्रैल (हि.स.)। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा से मुलाकात करने के बाद कहा कि भारत प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा स्थापित करने के लिए जापान और अमेरिका मिलकर प्रयास करेंगे। हैरिस ने कहा कि उनकी सुगा के साथ सकारात्मक चर्चा हुई और सुगा विश्व के पहले नेता हैं जो वाशिंगटन में व्हाइट हाउस आए हैं। साथ ही इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए हम मिलकर प्रयास करेंगे। हैरिस ने व्हाइट हाउस में उनका स्वागत भी किया। उन्होंने कहा कि सुगा और उनकी मुलाकात क्वाड समिट के दौरान हुई थी। इस समिट में जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत भी शामिल हुए थे। इस दौरान हमारी दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौतियां क्या हैं और हम एक दूसरे के सहयोग से किस प्रकार इनका समना कर सकते हैं? इसको लेकर चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि 12 मार्च को चार क्वाड देशों ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान और भारत के शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत हुई थी। इस दौरान भारत प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती गतिविधियों को लेकर बात हुई और इन्हें कम करने के लिए क्वाड देश किस प्रकार मिलकर काम कर सकते हैं, इसको लेकर चर्चा की गई थी। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना/रामानुज

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने की बड़ी तैयारी, भेजा सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें क्‍या है इरादा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि...
spot_img

Latest Stories

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...