back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए जापान और अमेरिका मिलकर करेंगे प्रयास : कमला हैरिस

सुप्रभा सक्सेना वॉशिंगटन, 17 अप्रैल (हि.स.)। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा से मुलाकात करने के बाद कहा कि भारत प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा स्थापित करने के लिए जापान और अमेरिका मिलकर प्रयास करेंगे। हैरिस ने कहा कि उनकी सुगा के साथ सकारात्मक चर्चा हुई और सुगा विश्व के पहले नेता हैं जो वाशिंगटन में व्हाइट हाउस आए हैं। साथ ही इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए हम मिलकर प्रयास करेंगे। हैरिस ने व्हाइट हाउस में उनका स्वागत भी किया। उन्होंने कहा कि सुगा और उनकी मुलाकात क्वाड समिट के दौरान हुई थी। इस समिट में जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत भी शामिल हुए थे। इस दौरान हमारी दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौतियां क्या हैं और हम एक दूसरे के सहयोग से किस प्रकार इनका समना कर सकते हैं? इसको लेकर चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि 12 मार्च को चार क्वाड देशों ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान और भारत के शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत हुई थी। इस दौरान भारत प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती गतिविधियों को लेकर बात हुई और इन्हें कम करने के लिए क्वाड देश किस प्रकार मिलकर काम कर सकते हैं, इसको लेकर चर्चा की गई थी। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने की बड़ी तैयारी, भेजा सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें क्‍या है इरादा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि...
spot_img

Latest Stories

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...