back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gaza: इजराइली सेना ने दिखाया वर्चस्व, गाजा संसद पर लहराया झंडा; हमास ने दिया बंधकों को छोड़ने का ऑफर

GAZA: इजराइल सेना की बड़ी कामयाबी, हमास की संसद में अपना झंडा लहराने के साथ साथ गाजा के बड़े सरकारी संस्थानों में किया अपना कब्ज़ा। इजराइली सेना के जवान संसद में स्पीकर की कुर्सी में बैठे आए नज़र।

गाजा, रफ्तार डेस्क। इजराइली सेना ने हमास की संसद में को अपने अधिकार में में कर लिया है। उन्होंने हमास की संसद में अपने देश इजराइल का झंडा लहराया। इजराइली सेना के जवान संसद में स्पीकर की कुर्सी में बैठे नज़र आ रहे है। यह फोटो इजराइल की सेना ने शेयर की है।

हमास की संसद पर इजराइल सेना का कब्ज़ा

हमास ने 7 अक्टूबर को गाजा पट्टी से इजराइल पर 5000 रॉकेट दागे थे, जिसके कारण इजराइल के 1400 नागरिको की जान चली गयी थी। इजराइल ने जवाबी कार्रवाई में हमास की कमर ही तोड़ डाली है। इजराइल सेना गाजा में घुसकर बमबारी कर रही है। इजराइली सेना ने गाजा में बड़ी कामयाबी हासिल की है, जिसमे उन्होंने हमास की संसद में अपना कब्जा कर लिया है। इसी के साथ इजराइली सेना ने हमास के बड़े सरकारी प्रतिष्ठानों पर भी अपना कब्ज़ा कर लिया है।

हमास ने गाजा पट्टी में खोया अपना नियंत्रण

न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट ने इस खबर की पुष्टि की है कि हमास ने गाजा पट्टी से अपना नियंत्रण खो दिया है और इजराइली सेना ने गाजा की संसद और गाजा की अन्य बड़े सरकारी प्रतिष्ठानों में अपना कब्ज़ा हासिल कर लिया है।

इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने भी जारी किया बयान

इजराइली सेना ने बयान जारी किया है, जिसमे उन्होंने कहा कि उनकी आर्मी यूनिट ने हमास के संसद सहित हमास के पुलिस मुख्यालय, कई बड़े सरकारी प्रतिष्ठानों और एक इंजीनियरिंग फैकल्टी पर कब्ज़ा कर लिया है। इजराइली सेना ने दावा किया कि यह इंजीनियरिंग फैकल्टी हथियारों के प्रोडक्शन और विकास के लिए एक संस्थान के रूप में कार्यरत थी।

इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने भी इजरायल के नेशनल टीवी को संबोधित करते हुए बयान जारी करके इस बात की पुष्टि कर दी है कि गाजा पट्टी पूरी तरह से इजराइल के कंट्रोल में है। रक्षा मंत्री के अनुसार हमास के लड़ाके दक्षिण की तरफ भाग रहे हैं। उन्होंने बताया कि वहां के स्थानीय लोग हमास के ठिकानो को लूट रहे हैं।

हमास ने बंधकों को रिहा करने का दिया ऑफर

हमास क़तर के माध्यम से अपना संदेश इजराइल को पहुंचा रहा है, और 5 दिन के सीजफायर के बदले, हमास 70 बंधको को छोड़ने का ऑफर दे रहा है। ये वही बंधक हैं, जिन्हे हमास के लड़ाके इजराइल में घुसकर अपने साथ ले आये थे। उन्होंने कुल 250 लोगो को बंधक बनाया था और अपने साथ ले आये थे। 7 अक्टूबर को इजराइल में किये गए हमले में उन्होंने बंधकों के अलावा जो भी उन्हें रास्ते में मिले, उनको हमास के लड़ाकों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया था। इजराइल उसी की जवाबी कार्यवाही में इस युद्ध में डटा हुआ है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

“एर्दोगन की तारीफ पर इटली की पीएम मेलोनी ने दिया मजेदार और चौंकाने वाला जवाब”

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । मिस्र के शर्म अल-शेख रिसॉर्ट में सोमवार (13 अक्टूबर) को गाजा युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से एक...
spot_img

Latest Stories

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...