back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अरब देशों के वित्त मंत्री ब्लिंकेन के साथ बैठक के लिए पहुंचे इजरायल

यरुशलम, 28 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिणी इजरायल के नेगेव रेगिस्तान में इजरायल के विदेश मंत्री यायर लैपिड और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन, मोरक्को और मिस्र के समकक्षों के बीच दो दिवसीय सम्मेलन शुरू हुआ है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दो दिवसीय सम्मेलन रविवार शाम को शुरू हुआ। यह पहली बार है जब इजरायल अरब विदेश मंत्रियों के साथ बैठक की मेजबानी कर रहा है। लैपिड के कार्यालय के एक बयान के अनुसार, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन सोमवार को सम्मेलन में भाग लेंगे। इजरायल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टीवी के अनुसार, ईरान और विश्व शक्तियों के बीच एक उभरता हुआ परमाणु समझौता सम्मेलन के एजेंडे में सबसे ऊपर होने की उम्मीद है। ईरान को अपने कट्टर दुश्मन के रूप में देखते हुए, इजरायल, ईरान के साथ परमाणु समझौते का मुखर विरोधी रहा है। इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने रविवार को साप्ताहिक कैबिनेट बैठक में कहा कि इजरायल के विदेशी संबंध अच्छे दौर से गुजर रहे हैं। पिछले हफ्ते, बेनेट ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी और संयुक्त अरब अमीरात में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ मिस्र के लाल सागर रिसॉर्ट शर्म अल-शेख में अपने पहले त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन में भाग लिया। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵