back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आयरलैंड के प्रधानमंत्री कोरोना से संक्रमित

डबलिन, 18 मार्च (आईएएनएस)। आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन ने अमेरिका की यात्रा के दौरान कोरोना से संक्रमित हो गये हैं। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बयान में राष्ट्रपति माइकल डी. हिगिंस ने मार्टिन को अपनी शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने लिखा, जब ताओसीच (आयरिश में प्रधानमंत्री) हमारे राष्ट्रीय दिवस तक अमेरिका में आयरलैंड का प्रतिनिधित्व करने में व्यस्त थे, तब मुझे इस खबर के बारे में जानकर बहुत अफसोस हुआ। मैं ताओसीच के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और वाशिंगटन में अपने कार्यक्रम को जारी रखने के साथ उनकी और सफलता की कामना करता हूं। मार्टिन वर्तमान में आयरलैंड में राष्ट्रीय अवकाश सेंट पैट्रिक दिवस के अवसर पर अमेरिका में है, जो हर साल 17 मार्च को होता है। आयरिश राष्ट्रीय रेडियो और टेलीविजन प्रसारक आरटीई ने बताया कि मार्टिन ने व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ अपनी निर्धारित बैठक से पहले कोरोना से संक्रमित पाये गये। बैठक अंतत: गुरुवार को वर्चुअल हुई। आरटीई ने कहा, मार्टिन क्वारंटीन हैं और अच्छा महसूस कर रहे हैं। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

CBSE 10th-12th Result 2026: इस दिन जारी होगा 10वीं-12वीं क्लास का रिजल्ट, इस लिंक पर क्लिक कर जानें परिणाम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा...

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵