back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इराकी प्रधानमंत्री ने आईएस के प्रमुख आतंकवादी को पकड़ने की घोषणा की

बगदाद, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। इराकी प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ने पांच साल पहले बगदाद में हुए बम विस्फोट के लिए कथित रूप से जिम्मेदार इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक प्रमुख आतंकवादी की गिरफ्तारी की घोषणा की है, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अल-कदीमी ने सोमवार को ट्विटर पर कहा कि इराकी खुफिया सेवा ने अबू उबैदा बगदाद उर्फ गजवान अल-जॉबाई को गिरफ्तार करने के लिए देश के बाहर एक अभियान चलाया था। इराकी सेना के कमांडर-इन-चीफ के प्रवक्ता याहिया रसूल ने कहा कि अल-जॉबाई इराकी लोगों और सुरक्षा बलों के खिलाफ कई अभियानों को अंजाम देने में अपनी भूमिका के लिए सबसे वांटेड आतंकियों में से एक है। रसूल ने कहा, अल-जॉबाई 2016 और 2017 के दौरान बगदाद में कम से कम चार आत्मघाती बम हमलों में भी शामिल रहा। 2017 में इराकी बलों द्वारा आईएस को हराने के बाद से इराक में सुरक्षा स्थिति में सुधार हो रहा है। हालांकि, आईएस तब से सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ लगातार हमले कर रहे हैं। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵