back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ईरानी नौसेना ने तट से 150,000 लीटर तस्करी का ईंधन किया जब्त

तेहरान, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्डस कॉर्प्स (आईआरजीसी) नेवी ने देश के दक्षिण-पूर्वी तट पर कथित तौर पर 150,000 लीटर ईंधन की तस्करी करने वाले एक जहाज को जब्त कर लिया है। ये जानकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने दी। चाबहार शहर में आईआरजीसी नौसेना के इमाम अली बेस के कमांडर मोहम्मद नोजारी ने कहा कि कई ईरानी और विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने और ब्योरा दिए बिना कहा कि जहाज की योजना पड़ोसी देश में ईंधन पहुंचाने की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल में यह कम से कम तीसरी ऐसी घटना है, जब जहाज को जब्त किया गया है। आईआरजीसी नेवी ने 15 अप्रैल को घोषणा की है कि उसने खाड़ी में एक जहाज को जब्त कर लिया, जो 250,000 लीटर तस्करी के ईंधन को ले जा रहा था। आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने अप्रैल की शुरूआत में बताया कि आईआरजीसी नेवी ने खाड़ी में 220,000 लीटर तस्करी के ईंधन ले जा रहे एक विदेशी टैंकर को जब्त कर लिया और उसके 11 चालक दल के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। –आईएएनएस एसएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...