back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईक्यूओओ 7 लीजेंड ने शानदार डिजाइन, प्रतिद्वंद्वियों को दी मात

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। भीड़भाड़ वाले मिड-सेगमेंट स्मार्टफोन्स में मजबूत उपस्थिति बनाने के इरादे से, स्मार्टफोन ब्रांड आईक्यूओओ कई रोमांचक फीचर्स के साथ भारत में अपने 7 सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेकर आ रहा है। कंपनी ने दो नए स्मार्टफोन -आईक्यूओओ 7 और आईक्यूओओ 7 लीजेंड पेश किया है। आईक्यूओओ 7, 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट के लिए 31,990 रुपये से शुरू होता है, जबकि आईक्यूओओ 7 लीजेंड उसी वैरिएंट के लिए 39,990 रुपये से शुरू होता है (इसमें 43,990 रुपये में 12 जीबी प्लस 256 जीबी मॉडल भी है)। आईक्यूओओ 7 लीजेंड एक ही रंग विकल्प में आता है जो बीएमडब्ल्यू मोटरस्पोर्ट के प्रतीकात्मक लोगों को दर्शाता है। आईक्यूओओ 7 लीजेंड औरआईक्यूओओ 7 दोनों में 120 एचजैड रिफ्रेश रेट के साथ फुल सेंसिंग स्क्रीन का उपयोग किया गया है, जिसे नए सुपर टच एक्सेलेरेशन फंक्शन का उपयोग करके 300 एचजैड रिपोर्ट दर के साथ 1000 एचजैड सैंपलिंग दर तक बढ़ाया जा सकता है। हमने हाई-एंड वेरिएंट का इस्तेमाल किया जिसमें 12जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज है। आइए इन प्रोडक्ट के बारे में कुछ और जानते हैं। बीएमडब्ल्यू एम मोटरस्पोर्ट के साथ आईक्यूओओ की प्रायोजन साझेदारी के तहत, आईक्यूओओ 7 लीजेंड को खास तौर से रेसट्रैक तत्वों के साथ डिजाइन किया गया है और इसमें सफेद बैक में प्रतिष्ठित तिरंगे रेसिंग स्ट्राइप्स हैं। यह स्मार्टफोन को स्टाइलिश और प्रीमियम लुक देता है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 162.2 एमएम इनटू 75.8 एमएम इनटू 8.7 एमएम और वजन 210 ग्राम है। स्मार्टफोन में 6.62-इंच एफएचडी प्लस एएमओएलईडी डिस्प्ले है, जिसमें 1300 निट्स ब्राइटनेस, एचआरडी 10 प्लस और 120 एचजैड रिफ्रेश रेट है। यह डिवाइस एक समर्पित डिस्प्ले चिप को भी स्पोर्ट करता है जिसे रियल-टाइम एसडीआर से एचडीआर रूपांतरण और एमईएमसी (मोशन एस्टीमेशन, मोशन कंपेंसेशन) के लिए इंटेलिजेंट डिस्प्ले चिप कहा जाता है। बढ़िया चमक और अच्छे व्यू एंगल के साथ डिस्प्ले काफी अच्छा है। 120 एचजैड रिफ्रेश रेट ने वीडियो देखना, टॉप-लेवल गेम खेलना या ऐप्स के बीच स्विच करना एक सिल्की-स्मूद फील सुनिश्चित किया है। सीधी धूप में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते समय हमें किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई क्योंकि यह सही स्तर की ब्राइटनेस के साथ आता है। साथ ही, हमने देखा कि जब आप स्क्रीन को अलग-अलग एंगल से देख रहे होते हैं तब भी कलर रिप्रोडक्शन बरकरार रहता है। जहां तक कैमरों का सवाल है, स्मार्टफोन 48 एमपी प्राइमरी सोनी आईएमएक्स 598 सेंसर, 120-डिग्री एफओवी के साथ 13 एमपी अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और पोट्र्रेट शॉट्स के लिए 13 एमपी डेप्थ सेंसर के साथ ट्रिपल-कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है। रियर और फ्रंट कैमरे से क्लिक की गई तस्वीरें सीधी धूप या तेज रोशनी के साथ-साथ कम रोशनी की स्थिति में अच्छी और स्पष्ट थीं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 एमपी का स्नैपर है, जिसने अच्छा आउटपुट भी दिया। आईक्यूओओ 7 लीजेंड में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 5जी मोबाइल प्लेटफॉर्म है, जिसमें तेज अनुक्रमिक पढ़ने और लिखने की गति के लिए एक उन्नत एलपीडीडीआर5 फ्लैश ड्राइव है, जिससे अधिक कुशल बिजली खपत के साथ उपयोगकतार्ओं के लिए लाइटनिंग-क्विक ऐप कॉलिंग और कैशिंग क्षमताएं हैं। हमने देखा कि यह डिवाइस गेमिंग के लिए अच्छा है क्योंकि यह ज्यादातर मिड-टू-हैवी गेम्स को हैंडल कर सकता है। मल्टीटास्किंग के दौरान स्मार्टफोन लैग नहीं करता। इसमें एक उद्योग-आगे लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी है, जिसे अत्याधुनिक सामग्रियों के साथ डिजाइन किया गया है जो आंतरिक वैपर चेंबर के अंदर थर्मल तरल पदार्थ के कंडेन्सेशन और संघनन के माध्यम से गर्मी को कुशलता से खत्म कर देता है। दुर्भाग्य से, अगर आपको ज्यादा स्टोरेज और 3.5 मिमी हेडफोन जैक की जरूरत होगी तो स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की कमी है। निष्कर्ष ये है कि साफ-सुथरे लुक और शानदार स्पेसिफिकेशंस के साथ आईक्यूओओ 7 लीजेंड भीड़ से अलग है। ठोस आंतरिक के साथ, इसका रंग विकल्प जो बीएमडब्ल्यू मोटरस्पोर्ट के प्रतीकात्मक लोगो को दर्शाता है, स्मार्टफोन में एक स्टार और जोड़ता है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

धर्मेंद्र के पास थे 4.50 करोड़ के शेयर, 1 करोड़ की ज्वेलरी… हेमा मालिनी नहीं तो अब किसे मिलेगा ये खज़ाना?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और पर्दे के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। देओल परिवार में सनी, बॉबी, ईशा और...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵