back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईओसी का ध्यान पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक पर केंद्रित

बीजिंग, 18 अगस्त (आईएएनएस)। 17 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष थॉमस बाख ने सीएमजी के महानिदेशक शेन हाईश्योंग को संदेश भेजकर सीएमजी द्वारा ओलंपिक खेलों के प्रति दिये गये समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी कहा है कि वे पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक में सीएमजी की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रतीक्षा में हैं। संदेश में बाख ने कहा कि वर्ष 2020 के टोक्यो ओलंपिक के दौरान विश्व में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों ने ओलंपिक के मैदान में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। दुनिया खेल की शक्ति और खिलाड़ियों की सफलता से मिलती-जुलती है। पुनर्निर्माण की इच्छा के आधार पर इस बार के ओलंपिक का अर्थ खेलों से ज्यादा बड़ा हो गया। जिसमें आशा, एकता व शांति भी दिखायी गयी, जो ओलंपिक के इतिहास में शामिल होगी। सीएमजी द्वारा मल्टी मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रसारण रिपोर्ट देखकर अरबों दर्शकों ने ओलंपिक की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आनंद उठाया। इससे ओलंपिक का मूल्य व भावना भी विकसित हो गयी। बाख ने कहा कि अब अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी का ध्यान पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक पर केंद्रित हुआ है। उन्हें आशा है कि सीएमजी अधिक नवीन और दूरगामी प्रसारण रिपोर्ट दे सकेगा। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵