back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अंतरराष्ट्रीय संगठन ने लेबनान में बढ़ते मानवीय संकट की चेतावनी दी

बेरूत, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। लेबनान में सुधार, रिकवरी और पुनर्निर्माण ढांचे (3आरएफ) के चौथे सलाहकार समूह (सीजी) की बैठक ने बढ़ते मानवीय संकट के खिलाफ चेतावनी दी है। ये जानकारी लेबनान को यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने एक बयान जारी कर के दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, समूह ने सोमवार को लेबनान को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ एक समझौते और एक व्यापक आर्थिक स्थिति और रिकवरी कार्यक्रम की मदद से संकट से बाहर निकलने के लिए कहा है। उन्होंने आगे कहा, लेबनान की सरकार और संसद को राजनीतिक कदम उठाने होंगे। इससे विश्वास बढ़ेगा। 3 आरएफ सलाहकार समूह, जिसमें लेबनान सरकार, लेबनानी नागरिक समाज, यूरोपीय संघ, संयुक्त राष्ट्र, विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय दाता शामिल हैं, इस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। –आईएएनएस एसएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...