Indonesia's earthquake killed 42
Indonesia's earthquake killed 42

इंडोनेशिया में भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या 42 हुई

सुप्रभा सक्सेना जकार्ता, 16 जनवरी (हि.स.)। इंडोनेशिया के पश्चिमी सुलावेसी प्रांत में भूकंप के कारण 42 लोगों की मौत हो गई है जबकि 15000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं। साथ ही 800 लोग घायल भी हुए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। आपदा प्रबंधन विभाग की प्रवक्ता रादित्य जति ने बताया कि मामूजू शहर के माजीन जिले में शुक्रवार को मैदानों में अस्पताल बनाए गए हैं, साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। प्रांतीय अधिकारी स्यारीफुद्दीन ने बताया है कि मामूजू जिले में मित्रा मिनिकारा अस्पताल को भी नुकसान हुआ है और भूकंप से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर लेकर जाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in