back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंडोनेशिया सरकार ने जकार्ता में ईद-उल-फितर से पहले लगाए प्रतिबंध

जकार्ता, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडोनेशिया की सरकार ने कोरोना मामलों को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले बड़ा फैसला लिया है। राजधानी जकार्ता में त्योहार को लेकर यहां एक दिन पहले बड़ी संख्या में लोग सामान खरीदने के लिए इकट्ठा होते हैं, जिसपर रोक लगा दी गई है। यह जानकारी नगरपालिका अधिकारी ने दी। लघु और मध्यम व्यापार अधिकारिता अनुभाग के प्रमुख एडी मागोर्नो ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 के मामलों को रोकने के लिए आधी रात की बिक्री (मिडनाइट सेल) पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मागोर्नो ने कहा, इस भीड़ से कोविड-19 मामले बढ़ सकते हैं, जिसे संभालना मुश्किल हो सकता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मध्यरात्रि की बिक्री इंडोनेशिया में लोकप्रिय है, जो ईद-उल-फितर, क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों से पहले छूट प्रदान करती है। इंडोनेशियाई स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को दक्षिण पूर्व एशियाई देश में कोविड-19 के 1,551 नए मामले दर्ज किए, जिससे यहां कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 60,36,909 हो गई। –आईएएनएस एचएमए/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...