back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एनपीसी में जमीनी स्तर के प्रतिनिधियों के अनुपात में वृद्धि

बीजिंग, 7 मार्च (आईएएनएस)। 14वीं एनपीसी के प्रतिनिधियों की संख्या व चुनाव से जुड़े निर्णय मौसदे के अनुसार 14वीं एनपीसी के प्रतिनिधियों में जमीनी स्तर के प्रतिनिधियों, खास तौर पर मजदूरों, किसानों व पेशेवर कौशल कार्यकर्ताओं समेत प्रतिनिधियों का अनुपात पिछली बार से बढ़ गया है। इस मसौदे में स्पष्ट रूप से यह कहा गया है कि किसान मजदूरों की संख्या उन्नत होगी। प्रमुख पार्टी व स्थानीय सरकारों के प्रतिनिधियों के अनुपात को सख्ती से नियंत्रित किया जाना चाहिये। पुन: निर्वाचित प्रतिनिधि एक निश्चित प्रतिशत के लिए जिम्मेदार होंगे। सैद्धान्तिक रूप से महिला प्रतिनिधियों का अनुपात पिछले सत्र की तुलना में अधिक है। एनपीसी की स्थाई समिति के उपाध्यक्ष वांग छेन ने मसौदे की व्याख्या करते हुए कहा कि एनपीसी के प्रतिनिधियों का चुनाव चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और देश के राजनीतिक जीवन में एक महत्वपूर्ण बात है। जो दीर्घकालीन शासन के आधार को मजबूत करने, राष्ट्रीय राजनीतिक निर्माण को बढ़ावा देने, पूरी प्रक्रिया में लोगों के लोकतंत्र का विकास करने, जन प्रतिनिधि सभा की प्रणाली का सुधार करने, देश की शासन प्रणाली व शासन क्षमता के आधुनिकीकरण को मजबूत करने, विभिन्न पक्षों की बुद्धि व शक्ति को इकट्ठा करके समाजवादी आधुनिक देश का निर्माण व्यापक रूप से करने के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵