back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इमरान ने नवाज शरीफ पर पीटीआई सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया

इस्लामाबाद, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान ने शनिवार को अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ पर अविश्वास प्रस्ताव के जरिए उनकी सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट को धमकी भरे पत्र पर खुली सुनवाई करनी चाहिए.. हम बंद कमरे में किसी भी सुनवाई को स्वीकार नहीं करेंगे। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पीटीआई प्रमुख ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पीपीपी नेता आसिफ अली जरदारी ने उन्हें सत्ता से हटाने के लिए विदेशी साजिशकर्ताओं से मिलीभगत की है। उन्होंने सरकारी संस्थानों से देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए कथित विदेशी साजिश के खिलाफ एक स्टैंड लेने का आग्रह करते हुए कहा, यदि कोई जांच (कथित धमकी पत्र में) नहीं की जाती है, तो भविष्य में कोई भी प्रधानमंत्री विदेशी साजिशों के खिलाफ नहीं हो पाएगा। इमरान ने कहा कि अमेरिकी राजनयिक द्वारा उनकी सरकार के खिलाफ इस्तेमाल की जाने वाली भाषा अभूतपूर्व और धमकी भरी थी। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...