back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हांगकांग की प्रमुख प्रशासक कैरी लैम ने 2021 प्रशासनिक रिपोर्ट जारी की

बीजिंग, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की प्रमुख प्रशासक कैरी लैम ने 6 अक्तूबर की सुबह विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की विधान परिषद में अपने कार्यकाल के दौरान पांचवीं प्रशासनिक रिपोर्ट जारी की। उन्होंने कुछ दिन पहले कहा था कि यह प्रशासनिक रिपोर्ट भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने वाली होगी, जिसमें हांगकांग का आर्थिक विकास और देश के समग्र विकास में एकीकरण के साथ-साथ आवास और भूमि के मुद्दों का निपटान शामिल है, जो जनता के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। यह कैरी लैम के कार्यकाल की अंतिम प्रशासनिक रिपोर्ट है। उन्होंने कहा कि वह और उनकी टीम इस प्रशासनिक रिपोर्ट को बहुत महत्व देती हैं। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से 40 परामर्श बैठकों की अध्यक्षता की और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से संपर्क किया। लगभग 3,500 लोगों ने सार्वजनिक परामर्श में भाग लिया और 3,800 प्रस्ताव प्राप्त किए। लोगों की सबसे बड़ी चिंता अब भी आवास और भूमि आपूर्ति के मुद्दे हैं। ( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग ) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में जिलों की संख्या 11 से बढ़कर 13 हुई, सरकारी सेवाएं व प्रशासनिक काम-काज पर बड़ा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में शासन-प्रशासन का ढांचा बदलने जा रहा है। राजधानी की बढ़ती आबादी, बढ़ते प्रशासनिक बोझ और तेजी से बदलते शहरी...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵