back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हऊती विद्रोहयों ने सऊदी नीत गठबंधन के ड्रोन को मार गिराया

सना, 24 मई (आईएएनएस)। यमन के हऊती विद्रोहियों ने सऊदी के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के एक ड्रोन को सऊदी सीमा के पास मार गिराया है। मिलिशिया द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रविवार को अल-मसीरा टीवी पर हऊती सैन्य प्रवक्ता यहया सरिया के हवाले से कहा, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल ने अल-जौफ प्रांत के अल-मराजि़क क्षेत्र में ड्रोन को मार गिराया। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। ईरान समर्थित हऊती मिलिशिया ने फरवरी से सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमलों को तेज कर दिए हैं, जब समूह ने रियाद समर्थित यमनी सरकारी सेना के खिलाफ मारिब के तेल समृद्ध प्रांत पर कब्जा करने के लिए एक बड़ा हमला शुरू किया था। सऊदी के नेतृत्व वाले अरब गठबंधन ने मार्च 2015 में हादी की सरकार का समर्थन करने के लिए यमनी संघर्ष में हस्तक्षेप किया। –आईएएनएस आरएचए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2025: महाराष्ट्र में MVA को बड़ा झटका! क्‍या कांग्रेस के बयान से बढ़ी ठाकरे-पवार की मुश्किल?

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है। दूसरे फेज में मतदान कल यानी 11 नवंबर को...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵