back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जर्मनी ने लीबिया में दूतावास फिर से खोला

त्रिपोली, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी के विदेश मंत्री हेइको मास ने लीबिया की राजधानी त्रिपोली में अपने देश के दूतावास को फिर से खोलने की घोषणा की। यहां जर्मन दूतावास 8 साल से बंद था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गुरुवार को मिशन ने जारी एक बयान के हवाले से कहा, जर्मन विदेश मंत्री हेइको मास की उपस्थिति में, जर्मन राजदूत माइकल ओहनमाच, लीबिया राजनीतिक मामलों के विदेश मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी मोहम्मद खलील और कई लीबिया के अधिकारियों के साथ, त्रिपोली में जर्मन दूतावास का मुख्यालय आज फिर से खोल दिया गया। उन्होंने कहा, यह दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और लीबियाई लोगों को बेहतर भविष्य बनाने में मदद करने के हमारे प्रयासों को गहरा करने के प्रयास के अंतर्गत किया गया है। दूतावास ने कहा, जर्मनी एक प्रतिबद्ध भागीदार बना हुआ है और लीबिया में शांति के लिए काम करना जारी रखेगा। त्रिपोली में जर्मन दूतावास, लीबिया में कई अन्य विदेशी मिशनों के साथ, 2014 में सशस्त्र संघर्ष और असुरक्षा के कारण खाली कर दिया गया था। मास ने गुरुवार को त्रिपोली में लीबिया के प्रधान मंत्री अब्दुल-हामिद दबेबा से मुलाकात की, जहां उन्होंने देश के नवीनतम विकास और आगामी चुनावों पर चर्चा की। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵