back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जर्मन आर्कबिशप ने यौन शोषण मामलों पर इस्तीफे की पेशकश की

बर्लिन, 5 जून (आईएएनएस)। जर्मनी के कैथोलिक चर्च में यौन शोषण से निपटने में विफल रहने पर म्यूनिख और फ्रीसिंग के आर्कबिशप कार्डिनल रेनहार्ड मार्क्स ने पोप फ्रांसिस को अपना इस्तीफा देने की पेशकश की है। आर्चडीओसीज द्वारा प्रकाशित एक बयान में इसका खुलासा हुआ है। मार्क्स ने 21 मई को पोप को एक पत्र लिखा था, जिसके हवाले से शुक्रवार को बयान में कहा गया, संक्षित में कहूं, तो पिछले दशकों में चर्च के अधिकारियों के द्वारा यौन शोषण के रूप में मचाई गई तबाही के लिए जिम्मेदारी साझा करना मेरे लिए जरूरी है। पत्र में आगे लिखा गया, पिछले 10 वर्षों की जांच और विशेषज्ञ रिपोटरें में लगातार दिखाया गया है कि इन सबमें न केवल व्यक्तिगत विफलताएं और प्रशासनिक गलतियां थीं, बल्कि कई संस्थागत या प्रणालीगत विफलता भी रही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार आर्चडीओसीज के बयान में कहा गया है कि पोप फ्रांसिस ने जर्मन कार्डिनल से कहा था कि जब तक इस मामले पर कोई फैसला नहीं आ जाता, तब तक वह अपने धर्माध्यक्षीय मंत्रालय में सेवा करना जारी रखें। अप्रैल में मार्क्स को जर्मनी के ऑर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया जाना था, लेकिन कैथोलिक चर्च में यौन शोषण का शिकार हुए पीड़ितों द्वारा आलोचना किए जाने के बाद इसे खारिज कर दिया गया। म्यूनिख और फ्रीसिंग के महाधर्मप्रांत में यौन शोषण के मामलों पर एक विशेषज्ञ रिपोर्ट के इस साल प्रकाशित होने की उम्मीद है। –आईएएनएस एएसएन/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵