back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्ण रूप से वैक्सीनेटिड भारतीयों को स्विटजरलैंड में प्रवेश की मिली अनुमति

बर्न, 29 जून (हि.स.)। स्विटजरलैंड की सरकार के जन स्वास्थ्य संघीय परिषद की ओर से घोषणा की गई है कि जो भारतीय पूर्ण रूप से वैक्सीनेटिड है और कोरोना से रिकवर हो चुके हैं उन्हें अब बिना प्रतिबंध के स्विटजरलैंड में प्रवेश करने की अनुमति होगी। हालांकि वो लोग जो वैक्सीनेटिड नहीं हैं और जो कोरोना से ठीक नहीं हुए हैं, उन्हें नेगेटिव पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी। साथ ही इन लोगों को स्विटजरलैंड में प्रवेश करने के लिए एकांतवास में जाना होगा। परिषद की ओर से कहा गया है कि स्विटजरलैंड में प्रयोग की जानेवाली वैक्सीन कोरोना के डेल्टा वेरिएंट से लड़ने में कम प्रभावी है। स्विटजरलैंड की सरकार ने घोषणा की है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के रूप में कोविड प्रमाण-पत्र सहायक दस्तावेज के रूप में काम करेगा। यह प्रमाण पत्र कई गतिविधियों को फिर से शुरू करने के रूप में काम करेगा। उल्लेखनीय है कोरोना का डेल्टा वेरिएंट बहुत तेजी से फैल रहा है। यह 85 देशों में फैल गया है। कई देशों ने इसके मद्देनजर यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...