back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महामारी के दौरान अमेरिकी विश्वविद्यालयों में विदेशी छात्रों की संख्या में गिरावट : सर्वेक्षण

न्यूयॉर्क, 17 नवंबर (आईएएनएस)। सोमवार को जारी एक सर्वेक्षण से पता चला है कि कोरोना महामारी के कारण, अमेरिकी उच्च शिक्षा संस्थानों में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों की संख्या में इस साल तेजी से गिरावट आई है। ये जानकारी एक अमेरिकी ब्राडकॉस्टर ने दी है। द वॉयस ऑफ अमेरिका की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क मुख्यालय वाले इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एजुकेशन द्वारा किए गए शोध में अमेरिका में उच्च शिक्षा के लगभग 3,000 संस्थानों का सर्वेक्षण किया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पता चलता है कि नए छात्रों के लिए नामांकन की संख्या में 45.6 प्रतिशत और अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए 15 प्रतिशत की कमी आई है। सर्वेक्षण के अनुसार, चीन और भारत के छात्रों का अमेरिकी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में नामांकन ज्यादा होता था। चीन से छात्रों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 14.8 प्रतिशत और भारत के छात्रों की संख्या में 13.2 प्रतिशत की गिरावट आई है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵