back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अग्निशमन संबंधी जानकारी, आग से बचाए

बीजिंग, 7 नवंबर (आईएएनएस)। हर साल 9 नवंबर को चीन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस होता है। इस वर्ष 30वां राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस है। 9 नवंबर को चीन में राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस मनाया जाता है, क्योंकि 119 चीन का फायर फोन नंबर है, जो 9 नवंबर के जैसा लगता है। इसे लोगों के लिए याद रखना आसान है। साथ ही, इस दिन के आसपास सूखा होने के कारण आग आसानी से लगती हैं। सर्दियों में आग की रोकथाम पूरे चीन में की जाती है। साल 1992 में चीनी सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने 9 नवंबर को राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस के रूप में निश्चित किया। अग्निशमन पूरे समाज का कार्य है, लोगों को गहराई से समझाने के लिए प्रचार और जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी है। हर साल 9 नवंबर को चीन के विभिन्न अग्निशमन विभाग अग्नि सुरक्षा कार्य के बारे में विविध रूपों के प्रचार और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन करते हैं ताकि जनता की अग्नि सुरक्षा जागरूकता में सुधार हो सके। सबसे पहले छात्रों को अग्नि सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाता है क्योंकि स्कूल में लोगों की संख्या बहुत अधिक है, जिसमें कई शिक्षण उपकरण, महंगे वैज्ञानिक अनुसंधान उपकरण, बिजली की अधिक खपत और अधिक ज्वलनशील सामग्री मौजूद होती है। ऐसी स्थिति में आग लगने पर उसका प्रभाव ज्यादा होता है और नुकसान भी ज्यादा, जिसका असर वैज्ञानिक अनुसंधान की सामान्य प्रगति पर भी पड़ सकता है। इसलिए चीन स्कूलों में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम के काम को बहुत महत्व देता है और अग्नि सुरक्षा कार्य के ज्ञान को सीखना छात्रों के लिए अनिवार्य है। इसके अलावा, अन्य घनी आबादी वाले क्षेत्रों जैसे अस्पतालों और आवासीय क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा शिक्षा गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। अग्नि सुरक्षा प्रचार के माध्यम से यह आग की रोकथाम करने, आग बुझाने और खुद को बचाने जैसे लोगों की क्षमता में सुधार कर सकता है। लोगों के मन में अग्निशामक की छवि में सुधार कर सकता है। उधर, अग्नि सुरक्षा कार्य पर सरकार, संबंधित विभागों और इकाइयों की देखभाल करने, ध्यान देने, समझने, समर्थन करने को बढ़ावा दे सकता है। अग्नि प्रचार दिवस साल में केवल एक बार होता है, लेकिन यह अग्नि सुरक्षा प्रचार और शिक्षा कार्य के लिए केवल एक दिन नहीं है। राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस की स्थापना का उद्देश्य अग्नि सुरक्षा की जागरूकता बढ़ाना है ताकि लोग आग से दूर रखें, शांतिपूर्वक जीवन बिताते हुए काम-काज करें और समाज को अधिक स्थिर और सामंजस्यपूर्ण बने। (साभार—आलिया, चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) –आईएएनएस आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...