back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पर्यावरण जन-जीवन है, हरा-भरा पहाड़ सुंदरता है, नीला आसमान भी सौभाग्य है

बीजिंग, 9 मार्च (आईएएनएस)। स्वच्छ पानी बहता है, हरा-भरा पहाड़ आमने-सामने है, वनस्पति समृद्ध है, और फूल व पक्षी पड़ोसी हैं। इस तरह का ²श्य कविता जैसे रमणीय है और बेहतर जीवन के प्रति लोगों की समान अभिलाषा और खोज को दर्शाता है। जनता क्या चाहती है, सरकार क्या करती है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग कभी-कभार बल देते हुए कहते हैं कि पर्यावरण जन-जीवन है, हरा-भरा पहाड़ सुंदरता है, नीला आसमान भी सौभाग्य है। आजकल चीनी लोगों के जीवन स्तर का लगातार उन्नत हो रहा है और जीवन स्थिति में भी निरंतर सुधार आ गया है। इसके चलते पारिस्थितिक पर्यावरण के प्रति लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। अतीत में, चीनी लोग भरपेट खाना की खोज करते थे, लेकिन अब पर्यावरण संरक्षण की प्रतीक्षा में हैं। अतीत में, चीनी लोग अस्तित्व की तलाश करते थे, लेकिन अब पारिस्थितिकी की तलाश कर रहे हैं। हर कोई एक अधिक सुंदर पारिस्थितिक वातावरण और अधिक उच्च गुणवत्ता वाले पारिस्थितिक उत्पादों का आनंद लेने की उम्मीद करता है। हाल के वर्षों में चीन में वन कवरेज दर साल-ब-साल बढ़ रही है, और पर्यावरण प्रदूषण में काफी सुधार हुआ है। शहरों में नीले आसमान वाले दिनों की संख्या अधिक से अधिक हो गई है। यह देश में हरित विकास नीति द्वारा प्राप्त उल्लेखनीय परिणाम है, जिन्हें सभी लोग देख सकते हैं और महसूस कर सकते हैं। प्रकृति जीवन की जननी है और मानव अस्तित्व और विकास की नींव है। प्राकृतिक पर्यावरण संवेदनशील है, और आसानी से क्षति ग्रस्त हो जाता है, वह जीवन के रूप में गैर-नवीकरणीय है। हमें आंखों की रक्षा करने की तरह पारिस्थितिक पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए, और जीवन के साथ व्यवहार करने के बराबर पारिस्थितिक पर्यावरण के साथ व्यवहार करना चाहिए। क्योंकि पारिस्थितिक पर्यावरण की रक्षा करना मनुष्य की रक्षा करना ही है, और पारिस्थितिक सभ्यता का निर्माण मनुष्य को लाभ पहुंचना ही है। पर्यावरण जन-जीवन है, हरा-भरा पहाड़ सुंदरता है, नीला आसमान भी सौभाग्य है। नीले आसमान, हरित जमीन और स्वच्छ पानी वाले सुन्दर घर की प्राप्ति हर एक चीनी का स्वप्न है। भावी पीढ़ियों के लिए हरित विरासत और एक स्थाई हरित बैंक छोड़ना हमारी इच्छा भी है। (थांग युआनक्वेइ, चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵