back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मिस्र चीन के साथ संचार प्रौद्योगिकी सहयोग को गहरा करने को तैयार

बीजिंग, 27 मार्च (आईएएनएस)। मिस्र में चीनी राजदूत ल्याओ लिछ्यांग ने हाल ही में मिस्र के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अमर तलत से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने चीन-मिस्र संचार सहयोग और अन्य मुद्दों को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया। तलत ने कहा कि मिस्र संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में चीन के साथ सहयोग को और गहरा करने का इच्छुक है। तलत ने कहा कि मिस्र और चीन के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों का एक लंबा इतिहास रहा है। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के नेतृत्व में चीन और मिस्र ने संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उपयोगी सहयोग हासिल किया है। चीनी उद्यमों ने मिस्र में संचार प्रौद्योगिकी के विकास, कार्मिक प्रशिक्षण और डिजिटल परिवर्तन विकास में बहुत योगदान दिया है। मिस्र संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में चीन के साथ सहयोग को और मजबूत करते हुए सहयोग के लिए लगातार नए अवसरों का पता लगाने, और मिस्र-चीन संबंधों को बढ़ावा देने के लिए तैयार है। वहीं, ल्याओ लिछ्यांग ने कहा कि हाल के वर्षो में, चीन और मिस्र के बीच राजनीतिक आपसी विश्वास लगातार मजबूत हुआ है और व्यावहारिक सहयोग ने उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किए हैं। चीन मिस्र के साथ दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों द्वारा प्राप्त रणनीतिक सहमति और मुलाकात के परिणामों को लागू करने के लिए चीन और मिस्र के बीच डिजिटल अर्थव्यवस्था और संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को गहरा करने के लिए, मिस्र में सहयोग करने के लिए शक्तिशाली और प्रतिष्ठित चीनी उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए, डिजिटल विकास और आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन में मदद देने के लिए तैयार है। (साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵