फैं्र कफर्ट, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण बड़ी अनिश्चितताओं के बीच यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ईसीबी) ने दरों में वृद्धि के लिए विवेकपूर्ण रुख अपनाने का फैसला किया है। ये जानकारी केंद्रीय बैंक ने साझा की है। कमोडिटी की कीमतों में वृद्धि हुई है और यूरो क्षेत्र में ऊर्जा की कीमतें रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गुरुवार को ईसीबी के हवाले से कहा, यूरो क्षेत्र में ऊर्जा मूल्य वृद्धि ने बाजार में महंगाई बढ़ाने का काम किया है। केंद्रीय बैंक ने मार्च में घोषणा की है कि वह अपने परिसंपत्ति खरीद कार्यक्रम को समाप्त कर देगा। हालांकि, गुरुवार को जारी की गई जानकारी से संकेत मिलता है कि केंद्रीय बैंक का रुख विवेकपूर्ण है और बैंक को ब्याज दरें बढ़ाने की कोई जल्दी नहीं है। ईसीबी ने आगे बताया कि गवनिर्ंग काउंसिल के सदस्यों ने मार्च में अपनी बैठक में संपत्ति खरीद के लिए अंतिम तारीख को दर वृद्धि से अलग रखने पर सहमति जताई। –आईएएनएस एसएस/एसकेपी




