back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत में कोरोना की स्थिति भयावह, सहयोग करेगा अमेरिका : कमला हैरिस

वॉशिंगटन, 01 मई (हि.स.)। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारत में कोरोना की स्थिति को भयावह बताते हुए कहा है कि अमेरिका ऐसे समय में भारत की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने पहले ही भारत की आर्थिक मदद करने के साथ ही पीपीई और अन्य उपकरणों के खर्चे के लिए राशि निर्धारित कर दी है। इस त्रासदीपूर्ण स्थिति में मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ है। इससे पहले व्हाइट हाउस ने भारत से आनेवाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। कमला ने बताया कि जबसे यह प्रतिबंध लगाया गया है तबसे उन्होंने भारत में रह रहे अपने परिवार के सदस्यों के साथ बात नहीं की है। उल्लेखनीय है कि सेंटर फॉर डिसीस कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने तेजी से कोरोना के मामले बढ़ने के कारण भारत की यात्रा पर रोक लगा दी है। यह रोक 4 मई से प्रभावी होगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵