back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना के वैश्विक मामलों में वृिद्ध, 47.39 करोड़ के पार पहुंचे केस

वाशिंगटन, 23 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 47.39 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अबतक कुल 60.9 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10.81 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ है। ये जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा की है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बुधवार सुबह नए अपडेट में बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले 473,942,775, मरने वालों की संख्या 6,098,277 और टीकाकरण की कुल संख्या बढ़कर 10,818,596,323 हो गई है। सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों 79,803,443 और 973,213 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना मामलों में भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जहां कोरोना के 43,010,971 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 516,543 लोगों की मौत हो चुकी है, इसके बाद ब्राजील में कोरोना के 29,691,641 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 658,005 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार, 1 करोड़ से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश फ्रांस (24,528,957), यूके (20,565,813), जर्मनी (18,966,662), रूस (17,382,051), तुर्की (14,726,276), इटली (13,992,092) और स्पेन (11,378,784) हैं। जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें रूस (358,093), मेक्सिको (322,107), पेरू (211,924), यूके (164,516), इटली (158,101), इंडोनेशिया (154,062), फ्रांस (142,248), ईरान (139,735) , कोलंबिया (139,489), अर्जेटीना (127,675), जर्मनी (127,092), पोलैंड (114,355), यूक्रेन (112,459) और स्पेन (102,053) शामिल हैं। –आईएएनएस एसएस/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵