back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रंगीन युन्नान, जैव विविधता का संरक्षण

बीजिंग, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण पश्चिमी चीन का सीमावर्ती प्रांत युन्नान एक रंगीन जगह है। लोग उसका वर्णन करते समय जादुई, समृद्ध, रंगीन वाले शब्दों का उपयोग करना पसंद करते हैं। युन्नान में पर्यटन संसाधन बहुत प्रचुर है। जहां स्वर्ग लोक जैसे शांगरिला, चांदी की चमक वाले य्वीलोंग बर्फिला पर्वत, नीली लहरों वाली लुकु झील, दर्पण की भांति वाला तितली वसंत.. युन्नान चारों ऋतुओं में फूल खिलने वाली जगह है। जहां वसन्त ऋतु में छोटे गोभी फूल, ग्रीष्म में कमल फूल, शरद में अजेलिया फूल, और सर्द हवा में खिलते सर्दियों के चेरी ब्लॉसम.. युन्नान में अद्वितीय मानव संसाधन हैं। म्याओ जाति के लूशंग त्योहार, ई जाति के मशाल उत्सव, ताई जाति का पानी फेंकना त्योहार, तिब्बती जाति के मठ, ताई घर की बांसुरी इमारत, और हानी जाति के सीढ़ीनुमा खेत.. 25 अल्पसंख्यक जातियों के लोग युन्नान में सद्भाव में रहते हैं, रंगबिरंगे जातीय रीति-रिवाज देसी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। युन्नान का भूभाग परिवर्तनशील है। यहां पठार, पहाड़, घाटी, बेसिन, नदियां और झीलें उपलब्ध हैं। पहाड़ों और नदी घाटियों के बीच एक जटिल और विविध पारिस्थितिकी तंत्र प्रस्तुत किया जाता है। एशियाई हाथी, सुनहरे बंदर, हरे मोर, कॉर्डिसेप्स.. विभिन्न प्रकार के दुर्लभ जानवर, वनस्पति और सूक्ष्मजीव यहां पनपते हैं। इस प्रांत में मनुष्य और प्रकृति सद्भाव में रहते हैं। यहां वनस्पतियों का साम्राज्य, पशुओं का साम्राज्य और विश्व का उद्यान से दुनिया में सुप्रसिद्ध है। युन्नान चीन में सबसे समृद्ध जैव विविधता वाला प्रांत है और कई प्रजातियों की उत्पत्ति और भेदभाव का केंद्र है। इस प्रांत का क्षेत्रफल चीन के कुल क्षेत्रफल का 4.1 प्रतिशत भाग है, लेकिन प्रांत में महासागरों और रेगिस्तानों को छोड़कर पृथ्वी पर सभी प्रकार के पारिस्थितिक तंत्र शामिल हैं, जो इसे दुनिया में जैव विविधता के सबसे प्रचुर और सबसे केंद्रित क्षेत्रों में से एक बनाता है। युन्नान में प्रत्येक प्रमुख समूह में जैविक प्रजातियों की संख्या राष्ट्रीय कुल संख्या के 50 प्रतिशत के करीब या उससे अधिक है। चीन, यहां तक कि दुनिया में जैव विविधता के संरक्षण में युन्नान का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। 2021 संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता पर कन्वेंशन के हस्ताक्षरकर्ताओं का 15वां सम्मेलन (सीओपी 15) 11 से 15 अक्तूबर तक युन्नान प्रांत की राजधानी खुनमिंग में आयोजित किया जाएगा। युन्नान की रंगीनता की वजह से इस स्थल को सीओपी 15 का आयोजन स्थल चुना गया है। यहां विविध प्राकृतिक संसाधन हैं और विविध जीवों का संरक्षण भी है। (थांग युआनक्वेइ, चाइना मीडिया ग्रुप, खुनमिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵