back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोलोराडो गोलीबारी : मरनेवालों में स्टोर कर्मचारी, पुलिसकर्मी और फोटोग्राफर

वॉशिंगटन, 24 मार्च (हि.स.)। कोलोराडो के बोल्डर में मंगलवार को किंग सुपर्स स्टोर में हुई गोलीबारी में मरनेवाले लोगों में स्टोर कर्मचारी, पुलिसकर्मी और फोटोग्राफर हैं। मरनेवालों की आयु 20 से 65 साल है। तीनों को तब गोली मारी गई जब वे अपना काम कर रहे थे। इन्हें बचाने गए एक पुलिसकर्मी को भी इसी दौरान मार दिया गया।मरनेवालों की पहचान डेनी स्ट्रांग (20) नेवेन स्टैनीसिक (23) रिक्की ओल्ड्स (25) ट्रैलोना बोर्टोकोविआक (49) पुलिस अधिकारी एरिक टेले (51) सुजैन फाउंटेन (59) तेरी लाइकर (51), केविन माहोने (61) लिन मुर्रे (62) और जोडी वॉटर्स (65) के रूप में हुई है। हमलावर की गोलियों का शिकार रिक्की, सुपर स्टोर में मैनेजर के तौर पर काम करती थी। केविन महोने की बेटी ने ट्विटर पर अपने माता-पिता की फोटो शेयर की है। तेरी लाइकर भी सुपर स्टोर में काम करते थे। एरिक टेले पेशे से पुलिस अधिकारी थे और उन्होंने साल 2010 में पुलिस फोर्स जॉइन की थी। लिन मुर्रे सुपर स्टोर में खरीददारी करने गई थी। सुजैन फाउंटेन एक एक्ट्रेस थी। उल्लेखनीय है कि अमेरिका के कोलोराडो में सोमवार दोपहर को हुई गोलीबारी में पुलिस अधिकारी सहित 10 लोगों की मौत हो गई थी। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...