बीजिंग, 3 नवंबर (आईएएनएस)। यूएन जलवायु महासभा के आयोजन के उपलक्ष्य में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के उत्तरी-अमेरिका ब्यूरो ने वर्ष 2021 वैश्विक कार्रवाई की वकालत कार्यक्रम शुरू किया, जो जलवायु परिवर्तन के निपटारे में विभिन्न क्षेत्रों पर केंद्रित रहेगा। साथ ही वैश्विक नीति निमार्ताओं, पर्यवेक्षकों और युवाओं की आवाज एकत्र करेगा और मीडिया के जरिए कदम उठाने की आवाज बुलंद करेगा। यह विशेष कार्यक्रम 2 नवंबर को ऑनलाइन शुरू हुआ, जो पाँच दिन तक चलेगा। कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी इसमें भाग ले रहे हैं। सीएमजी के महानिदेशक शन हाईशोंग ने इस कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर भाषण दिया। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) –आईएएनएस आरजेएस




