back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अपने यहां मानवाधिकार उल्लंघन की कार्रवाइयों को रोके चीन

बीजिंग, 1 जुलाई (आईएएनएस)। 30 जून को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 47वें सम्मेलन में न्यायेतर निष्पादन पर विशेष दूत के साथ वार्ता हुई। संयुक्त राष्ट्र स्थित चीन के प्रतिनिधिमंडल के स्थाई दूत चांग त्वन ने रूस, बेलारूस, उत्तर कोरिया, श्रीलंका, ईरान, सीरिया, वेनेजुएला, बोलीविया की ओर से संयुक्त भाषण दिया। इस दौरान ब्रिटिश मानवाधिकारों के खराब व्यवहार का पर्दाफाश किया, ब्रिटेन से अपने मानवाधिकार मुद्दों को सही ढंग से देखकर मानवाधिकार उल्लंघन कार्रवाईयों को रोकने का आग्रह किया। भाषण में ब्रिटेन में मानवाधिकारों की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की गई और बताया गया कि ब्रिटेन में लंबे समय से गंभीर प्रणालीगत नस्लवाद और नस्लीय भेदभाव, अभद्र भाषा और हिंसा आदि समस्याएं मौजूद हैं। विशेष तंत्र विशेषज्ञों ने चिंता जताई। लेकिन ब्रिटिश सरकार द्वारा नियुक्त समिति ने तथ्यों को नकारने की कोशिश की। इस भाषण में चीन ने मानवाधिकार परिषद से लगातार ब्रिटेन के मानवाधिकार मुद्दे पर ध्यान देने, आवश्यक कार्रवाई करने की अपील भी की। (साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵