back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीन अफगान लोगों की इच्छाओं और विकल्पों का सम्मान करता है : चीनी विदेश मंत्रालय

बीजिंग, 16 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ छुनयिंग ने 16 अगस्त को कहा कि चीन अफगानिस्तान में स्थिति के सुचारू परिवर्तन की उम्मीद करता है, स्वतंत्र रूप से अपने भाग्य और भविष्य का निर्धारण करने के लिए अफगान लोगों के अधिकार का सम्मान करता है, और अफगानिस्तान के साथ अच्छे-पड़ोसी और मैत्रीपूर्ण संबंधों का विकास जारी रखने के लिए तैयार है। हुआ छुनयिंग ने कहा कि अफगानिस्तान की स्थिति में बड़ा बदलाव आया है और चीन अफगान लोगों की इच्छाओं और विकल्पों का सम्मान करता है। अफगानिस्तान में युद्ध 40 से अधिक वर्षों तक चला है। युद्ध को रोकना और शांति प्राप्त करना न केवल 3 करोड़ अफगान लोगों की सर्वसम्मत आवाज है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और क्षेत्रीय देशों की आम अपेक्षा भी है। चीनी प्रवक्ता ने कहा कि चीन को उम्मीद है कि अफगान तालिबान अफगानिस्तान में विभिन्न दलों और जातीय समूहों के साथ मिलकर राष्ट्रीय स्थितियों से मेल खाने वाली एक समावेशी राजनीतिक संरचना स्थापित करेगा और अफगानिस्तान में स्थायी शांति प्राप्त करने की नींव रखेगा। हुआ छुनयिंग ने यह भी कहा कि अफगान तालिबान ने बार-बार चीन के साथ अच्छे संबंध विकसित करने और अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण और विकास में चीन की भागीदारी की आशा व्यक्त की है। वह चीन को नुकसान पहुंचाने के लिए किसी भी ताकतों को अफगानिस्तान की भूमि का उपयोग करने की अनुमति नहीं देगा, चीन इसका स्वागत करता है। चीनी प्रवक्ता ने कहा कि अफगानिस्तान में चीनी दूतावास अभी भी सामान्य रूप से काम कर रहा है, अफगान स्थिति के विकास पर लगातार ध्यान देना जारी रखेगा और अफगानिस्तान में प्रत्येक चीनी नागरिक को आवश्यक सेवाएं और सहायता प्रदान करेगा। ( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग ) –आईएएनएस आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...