बीजिंग, 24 फरवरी (आईएएनएस)। वर्ष 2025 तक चीन में बुजुर्ग देखभाल बिस्तरों की कुल संख्या 90 लाख से अधिक हो जाएगी। साथ ही, नवनिर्मित शहरी क्षेत्र और आवासीय क्षेत्र में बुजुर्ग देखभाल सेवा सुविधाओं की अनुपालन दर 100 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। हाल ही में चीनी राज्य परिषद द्वारा जारी 14वीं पंचवर्षीय योजना में राष्ट्रीय बुजुर्ग कार्य के विकास और बुजुर्ग देखभाल सेवा प्रणाली की परियोजना में कई प्रमुख सूचकांक पेश किये गये हैं, ताकि बुजुर्ग कार्य के विकास और बुजुर्ग देखभाल सेवा प्रणाली के निर्माण में आने वाली मुश्किलों को दूर किया जा सके। चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार चीन में 60 वर्ष और इससे अधिक उम्र की आबादी 26.7 करोड़ तक पहुंच गई है। चीन में बुजुर्गों की आबादी ज्यादा है, और बुजुर्गीकरण की गति भी तेज है। बुजुर्गों की मांग संरचना उत्तरजीविता प्रकार से विकास प्रकार में बदल रही है। इस बार जारी परियोजना में 14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान घर और सामुदायिक बुजुर्ग देखभाल सेवाओं की जरूरतों को कैसे पूरा करें? आदि विशिष्ट सवालों के स्पष्ट जवाब दिये गये हैं। इसमें बुजुर्ग देखभाल बिस्तरों की कुल संख्या व संरचना, घर और सामुदायिक बुजुर्ग देखभाल सेवा सुविधाओं की आपूर्ति, विशेष कठिनाइयों वाले बुजुर्गों की जरूरतों की गारंटी और बुजुर्ग चिकित्सा सेवा क्षमताओं में सुधार के संदर्भ में मुख्य संकेतक निर्धारित किये गये हैं। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम




