back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चच्यांग प्रांत : आम समृद्धि आदर्श क्षेत्र के निर्माण के लिए 52 कदम उठाए गए

बीजिंग, 13 जून (आईएएनएस)। हाल ही में चीनी राज्य परिषद ने चच्यांग प्रांत में उच्च गुणवत्ता वाले विकास और आम समृद्धि आदर्श क्षेत्र के निर्माण के समर्थन वाली राय जारी की। वर्तमान में दक्षिण पूर्वी चीन के यह प्रांत राय के कार्यान्वयन के लिए बंदोबस्त कर रहा है, ताकि उच्च गुणवत्ता वाले विकास और आम समृद्धि आदर्श क्षेत्र की स्थापना को आगे बढ़ाया जा सके। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की चच्यांग प्रांतीय समिति के 14वें पूर्णाधिवेशन ने सैद्धांतिक तौर पर चच्यांग में उच्च गुणवत्ता वाले विकास और आम समृद्धि के आदर्श क्षेत्र के निर्माण संबंधी कार्यान्वयन प्रस्ताव (2021 से 2025 तक) को पारित किया। सीपीसी चच्यांग प्रांतीय समिति के सचिव युआन च्याच्युन ने कहा कि चच्यांग प्रांत देश भर में आम समृद्धि की प्राप्ति के लिए एक रास्ता खोजने के लिए प्रयास करेगा। संबंधित अनुकूल प्रणाली और नीतिगत तंत्र की स्थापना करेगा। उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक विकास, आय वितरण प्रणाली में सुधार, सार्वजनिक सेवाओं के साझाकरण, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का समन्वित विकास, समाजवादी समुन्नत संस्कृति का विकास, पारिस्थितिक सभ्यता का निर्माण और सामाजिक शासन सहित सात पहलुओं में 52 ठोस कदम उठाएगा। युआन च्याच्युन ने कहा कि चच्यांग प्रांत वैज्ञानिक तकनीकी नवाचार और डिजिटलीकरण के माध्यम से उत्पादकता और उत्पादन संबंधों, आर्थिक नींव और अधिरचना को बढ़ावा देगा। लक्ष्य है कि सार्वजनिक सेवा के साझाकरण को बखूबी अंजाम दिया जाएगा, नागरिक सच्चे मायने में समान समृद्ध जीवन प्राप्त करेंगे। बताया गया है कि चच्यांग प्रांत हर साल नई प्रगति की प्राप्ति, पांच सालों में बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति और 15 सालों में बुनियादी तौर पर निर्माण पूरा होने के उसूल के मुताबिक संबंधित इंतजाम करेगा, ताकि चरणबद्ध तौर पर कामयाबी प्राप्त हो सके। साल 2025 तक, आदर्श क्षेत्र के निर्माण में उल्लेखनीय वास्तविक प्रगति हासिल होगी। साल 2035 तक, उच्च गुणवत्ता वाले विकास में बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी और बुनियादी तौर पर आम समृद्धि साकार होगी। (साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...