back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बोलीविया: सोमवार से खुलेंगे स्कूल

ला पाज, 14 मार्च (आईएएनएस)। बोलीविया में सोमवार से कोरोना के प्रसार से बचने के लिए जैव सुरक्षा उपायों के साथ स्कूल खुलेंगे। ये घोषणा शिक्षा उप मंत्री बाटरेलोम प्यूमा ने की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 1 फरवरी को अधिकांश बोलिवियाई स्कूलों ने वर्ष की शुरूआत हाईब्रिड शिक्षा के साथ की। शिक्षा मंत्री एडगर पैरी ने कहा कि स्कूलों ने धीरे-धीरे पढ़ाई शुरू कर दी और सोमवार को पूर्ण वापसी की उम्मीद है। स्वास्थ्य और खेल मंत्रालय ने कहा कि वह स्वच्छता उपायों को लागू करने और छात्रों को परीक्षण और टीकाकरण की पेशकश सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों में चिकित्सा दल भेजने की योजना बना रहा है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵