back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाइडेन ने मोदी से कहा, श्रीमान प्रधानमंत्री, हम अपनी मजबूत साझेदारी का निर्माण जारी रखेंगे

न्यूयॉर्क, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत के साथ एक मजबूत साझेदारी का निर्माण जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शुक्रवार को ओवल ऑफिस में उनकी द्विपक्षीय बैठक के दौरान कहा, श्रीमान प्रधानमंत्री, हम अपनी मजबूत साझेदारी को जारी रखने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी बैठक के उद्घाटन खंड के दौरान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भारतीय विरासत का भी संदर्भ दिया। बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी भारतीय प्रधानमंत्री के साथ यह पहली व्यक्तिगत बैठक है। दोनों नेताओं की बैठक से पहले, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि बाइडेन इस बैठक की प्रतीक्षा कर रहे हैं और वे अफगानिस्तान और प्राथमिकता वाले उन क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे जिनमें भारत प्रमुख भूमिका में या केंद्र में है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵