back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पेइचिंग एक सरल, सुरक्षित और रोमांचक ओलंपिक आयोजन समर्पित करेगा

बीजिंग, 21 जुलाई (आईएएनएस)। 21 जुलाई को टोक्यो में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की पूर्ण बैठक में पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक आयोजन कमेटी ने तैयारी कार्य की नवीनतम प्रगति का परिचय दिया और कहा कि पेइचिंग दुनिया को एक सरल, सुरक्षित और रोमांचक ओलंपिक आयोजन समर्पित करेगा। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाख ने पेइचिंग की प्रगति की पूरी तरह से पुष्टि की और कहा कि बर्फ के खेल में भाग लेने के लिए 30 करोड़ लोगों को प्रेरित करने की अभिलाषा दुनिया के शीतकालीन खेलों में एक मील का पत्थर बन जाएगा। एक साल के लिए स्थगित किया गया टोक्यो ओलंपिक 23 तारीख से आयोजित होगा। इस के बाद, ओलंपिक पेइचिंग समय में प्रवेश करेगा, और पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक 2022 में 4 फरवरी को आयोजित होगा। पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक आयोजन कमेटी टोक्यो ओलंपिक के दौरान अगला पड़ाव, पेइचिंग! के प्रमुख विषय के साथ सिलसिलेवार प्रचार गतिविधियां करेगा। (साभार—-चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵