back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बैंकॉक: सभी व्यवसायों को फिर से खोलने की अनुमति दी जाएगी

बैंकॉक, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। बैंकॉक मेट्रोपॉलिटन एडमिनिस्ट्रेशन (बीएमए) ने उन व्यवसायों और गतिविधियों की एक सूची की घोषणा की है, जिन्हें शुक्रवार से फिर से खोलने की अनुमति दी जाएगी। बीएमए की घोषणा के अनुसार, बैंकॉक में जिन स्थानों, व्यवसायों और गतिविधियों को फिर से खोलने की अनुमति दी जाएगी, वे स्कूल, ब्यूटी और मसाज पार्लर, स्पोर्ट्स स्टेडियम, थिएटर और चिड़ियाघर हैं। हालांकि, अभी भी सभी प्रकार की गतिविधियों पर कुछ प्रतिबंध लागू हैं। कुछ स्थान और व्यावसायिक गतिविधियां जो बंद रहेंगी, उनमें बार, कराओके लाउंज, वाटर पार्क और गेमिंग आर्केड शामिल हैं। देश के सेंटर फॉर कोविड-19 सिचुएशन एडमिनिस्ट्रेशन (सीसीएसए) ने गुरुवार को 11,646 नए मामले और 107 अतिरिक्त मौतें दर्ज कीं। बैंकॉक और उसके पांच पड़ोसी प्रांत अभी भी सबसे अधिक संक्रमण वाले क्षेत्र हैं, क्योंकि इन क्षेत्रों में कोरोना के 3,133 मामले पाए गए। 28 फरवरी से 29 सितंबर के बीच थाईलैंड में लगभग 5.15 करोड़ कोविड टीके लगाए गए हैं। थाईलैंड की 6.9 करोड़ आबादी में से लगभग 26 प्रतिशत को अब तक पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵