back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूएन मानवाधिकार परिषद के 48वें सम्मेलन में तिब्बत के मानवाधिकार संबंधित विषय पर बैठक आयोजित

बीजिंग, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 48वें सम्मेलन के दौरान तिब्बत की शांतिपूर्ण मुक्ति की 70वीं वर्षगांठ और मानवाधिकार कार्य विकास शीर्षक बैठक 24 सितंबर को आयोजित हुई। देश में कुछ विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों के कई विद्वानों ने शांतिपूर्ण मुक्ति के बाद पिछले 70 सालों में तिब्बत में आर्थिक अधिकार, शिक्षा अधिकार, स्वास्थ्य अधिकार आदि अधिकारों के संरक्षण जैसे विषयों पर चर्चा की। चीनी तिब्बती विद्या अनुसंधान केंद्र के सामाजिक आर्थिक अनुसंधान विभाग की शोधकर्ता केसांग च्वोमा ने कहा कि तिब्बत में गरीबी उन्मूलन का अभ्यास बहुत सफल है, जिसकी वजह से मानवाधिकारों के विकास के लिए निष्पक्ष और न्यायपूर्ण वातावरण बनाया गया है, और तिब्बती लोगों के अस्तित्व और विकास के अधिकारों की कारगर रूप से गारंटी दी गई है। यह तिब्बत में मानवाधिकारों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी की शोधकर्ता फांग सूमेई ने कहा कि शांतिपूर्ण मुक्ति के बाद पिछले 70 सालों में तिब्बत में स्वास्थ्य कार्य में जमीन आसमान का परिवर्तन आया है। स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में कदम-ब-कदम सुधार किया गया है, और तिब्बती लोगों के स्वास्थ्य अधिकारों और हितों की प्रभावी रूप से गारंटी दी गई है। सरकार ने कृषि और पशु-पालन क्षेत्रों के लिए चिकित्सा सब्सिडी मानकों में लगातार सुधार किया है, और स्वस्थ गरीबी उन्मूलन रणनीति लागू की है। तिब्बत के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्य में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इसके साथ ही तिब्बती चिकित्सा की विरासत, नवाचार, और विकास को बहुत महत्व दिया जाता है। तिब्बत विश्वविद्यालय के प्रोफैसर त्सेरिंग फ्येनत्वो ने शांतिपूर्ण मुक्ति के बाद तिब्बत में व्यापक किसानों और चरवाहों के शिक्षा अधिकार से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि राज्य ने नागरिकों के शिक्षा अधिकार की रक्षा के लिए श्रृंखलाबद्ध कानूनों और विनियमों को बनाया, जिससे तिब्बती लोगों के शिक्षा अधिकार की बेहतर सुरक्षा की जाती है। ( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग ) –आईएएनएस आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...