बीजिंग, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के मशहूर अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक विद्वान जोसफ न्ये ने हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स पर जारी एक लेख में कहा कि अमेरिका-चीन संबंधों को शीत युद्ध के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। उनके मुताबिक, अमेरिका और चीन दोनों आर्थिक स्तर और सामाजिक संरचना पर गहराई से अन्योन्याश्रित हैं। अमेरिका और चीन के बीच डिकूपलिंग असंभव है। जोसफ न्ये ने लेख में कहा कि वाशिंगटन में कुछ राजनेताओं और नीति निमार्ताओं के बीच, एक नया विचार अधिक से अधिक लोकप्रिय हो रहा है: अमेरिका चीन के साथ शीत युद्ध में लगा हुआ है। यह एक खराब विचार है-इतिहास के लिए खराब, राजनीति के लिए और हमारे भविष्य के लिए खराब है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्तर पर, अमेरिका और चीन के बीच गहरे अन्योन्याश्रय संबंध हैं। 2020 में, द्विपक्षीय व्यापार की रकम 5 खरब डॉलर से अधिक रही। वाशिंगटन में कुछ आवाजें अमेरिका और चीन के बीच डिकूपलिंग की बात कर रही हैं। यह विचार मूर्खतापूर्ण है। हमें अन्य देशों से ऐसा करने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ऐसे और भी देश हैं जिनका सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार चीन है, न कि अमेरिका। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और चीन की सामाजिक संरचनाएं भी गहराई से जुड़ी हुई हैं। दोनों देशों के बीच अटूट सामाजिक संबंध हैं, जिसमें विदेश में अध्ययन, पर्यटन और अन्य मामले शामिल हैं। इसके अलावा, महामारी और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों को अलग करना असंभव है। कोई भी देश अकेले महामारी और जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मुद्दों से प्रभावी ढंग से नहीं निपट सकता है। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) –आईएएनएस आरजेएस




