back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अफगानिस्तान को मानवीय नकद सहायता के रूप में 32 मिलियन डॉलर मिले

काबुल, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान को गुरुवार को मानवीय नकद सहायता के तहत 32 मिलियन डॉलर मिला। देश के केंद्रीय बैंक दा अफगानिस्तान बैंक (डीबीए) ने इसकी पुष्टि की है। अफगान केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा, अफगानिस्तान को मानवीय सहायता की श्रृंखला के हिस्से के रूप में, 32 मिलियन डॉलर नकद आज (गुरुवार, 7 अप्रैल) काबुल पहुंचे और अफगानिस्तान इंटरनेशनल बैंक में स्थानांतरित कर दिए गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सहायता के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को धन्यवाद देते हुए, डीएबी ने वादा किया कि नकद पैसे पारदर्शी रूप से खर्च किए जाएंगे। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अफगानिस्तान की लगभग 35 मिलियन आबादी में से 22 मिलियन से अधिक लोगों को भोजन की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है और यदि सहायता नहीं दी गई तो राष्ट्र को मानवीय तबाही का सामना करना पड़ सकता है। –आईएएनएस एसकेके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...