back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

131वां कैंटन फेयर उद्घाटित

बीजिंग, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। 131वां चीनी आयात-निर्यात मेला (कैंटन फेयर) 15 से 24 अप्रैल तक ऑनलाइन तरीके से आयोजित होगा। मेला दस दिन तक चलेगा। ऑनलाइन प्रदर्शित वस्तुओं की संख्या नया रिकार्ड कायम करेगी। दुनिया भर में भागीदारों की संख्या 170 तक पहुंची, जिनमें से आरसीईपी सदस्य देशों के 40 भागीदार शामिल हैं। इस तरह आरसीईपी सदस्य देशों की पूर्ण कवरेज हासिल हुई। इस बार मेले का विषय घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय डबल सकुर्लेशन को जोड़ना है। प्रदर्शनी के तीन भाग हैं कि ऑनलाइन डिस्प्ले प्लेटफॉर्म, आपूर्ति और खरीद डॉकिंग सेवा, और सीमा पार ई-कॉमर्स क्षेत्र। 10 श्रेणियों में 50 प्रदर्शनी क्षेत्र हैं। देश और विदेश के लगभग 25.5 हजार उद्यम मेले में भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि वर्तमान कैंटन फेयर प्रदर्शकों से कोई शुल्क नहीं लेता है, न ही गतिविधियों में भाग लेने वाले सीमा पार ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से कोई शुल्क लेता है। चीन विदेश व्यापार केंद्र के उप निदेशक श्यू पिंग ने कहा कि इस साल के कैंटन फेयर के उद्यमों ने 29 लाख से अधिक प्रदर्शित वस्तुओं को अपलोड किया है, जो एक नया रिकॉर्ड है। इनमें से 9.3 लाख से अधिक नए उत्पाद हैं और लगभग 1.2 लाख स्मार्ट उत्पाद हैं, 4.9 लाख से अधिक हरे और निम्न-कार्बन उत्पाद हैं और स्वतंत्र बौद्धिक संपदा अधिकार वाले उत्पाद 2.5 लाख से अधिक हैं, जो सभी नये रिकॉर्ड हैं। वैश्विक औद्योगिक श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला के महत्वपूर्ण भाग के रूप में इस साल के कैंटन फेयर ने उद्यमों को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाजारों और संसाधनों का बेहतर उपयोग करने में मदद करने के लिए कई कदम उठाये। और विशेष स्थिति में कैंटन फेयर की भूमिका को अधिकतम किया जाएगा। कैंटन फेयर की ऑनलाइन प्रदर्शनी के कर्मचारियों के अनुसार, वर्तमान कैंटन फेयर व्यापार कनेक्शन और उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को लगातार अनुकूलित करता रहता है। उच्च गुणवत्ता वाले प्रदर्शकों और वस्तुओं की पहचान को मजबूत करने के लिए वर्तमान कैंटन फेयर ने उद्यमों व उत्पादों का प्रतीक चिन्ह जोड़ा, जिससे खोज की सटीकता और व्यावसायिकता को बढ़ाया गया। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵