back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Israel-Hamas War: गाजा में भेजी जाएगी मानवीय सहायता, बाइडेन से बातचीत के बाद मिस्र मदद के लिए तैयार

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को कहा कि इजराइल व हमास आतंकियों के बीच युद्धग्रस्त क्षेत्र गाजा तक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए मिस्र सहमत हो गया है।

वाशिंगटन, हि.स.। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को कहा कि इजराइलहमास आतंकियों के बीच युद्धग्रस्त क्षेत्र गाजा तक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए मिस्र सहमत हो गया है। मिस्र मानवीय सहायता भेजने के लिए राफा बार्डर खोलेगा। शुरुआती तौर पर शुक्रवार तक गाजा में मानवीय सहायता के साथ 20 ट्रक भेजे जाने पर सहमति बनी है।

गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए राफा बार्डर के द्वार खोलेगा मिस्र

बाइडेन ने इजराइल से विशेष विमान एयरफोर्स वन में सवार होते समय संवाददाताओं से मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि गाजा में मानवीय सहायता शुक्रवार तक शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मिस्र के राष्ट्रपति सिसी ने गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए राफा बार्डर खोलने की मंजूरी दे दी है। दोनों नेता संयुक्त राष्ट्र की अपील पर तत्काल काम करने के साथ मध्य पूर्व में स्थिरता बनाए रखने, संघर्ष रोकने और स्थायी शांति के प्रयासों पर सहमत हुए हैं।

बाइडेन ने 10 करोड़ डॉलर की मानवीय मदद की घोषणा की

इजराइल की सरकार ने भी मानवीय सहायता को मिस्र की सीमा से बमबारी वाले क्षेत्र में प्रवेश करने से नहीं रोकने का भरोसा दिया है। बाइडेन ने कहा कि जब उन्होंने इजराइल के लिए उड़ान भरी थी तो उनका मुख्य मकसद गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाना और इसके लिए जल्दी एक व्यवस्था बनाना था।

इससे पहले इजराइल दौरे के बीच बाइडेन ने गाजा व वेस्ट बैंक के लिए 10 करोड़ डॉलर की मानवीय मदद की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह मदद युद्ध प्रभावित और विस्थापित फिलिस्तीनियों के लिए है। ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी जिससे यह मदद जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे न कि हमास या आतंकी समूहों तक।

अरब नेताओं ने जार्डन में बाइडेन के साथ निर्धारित बैठक रद्द कर दी थी

उल्लेखनीय है कि बाइडेन की इजराइल यात्रा से पहले गाजा शहर के अल-अहली अस्पताल में भीषण विस्फोट हुआ जिसमें करीब 500 लोगों की मौत हो गई। इस घटना से नाराज मिस्र के राष्ट्रपति सिसी सहित अरब नेताओं ने जार्डन में बाइडेन के साथ निर्धारित बैठक रद्द कर दी थी। अरब देशों ने इस घटना के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इजरायल को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, फिलिस्तीन को देश के तौर पर मान्‍यता देगा फ्रांस

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । फ्रांस ने इजरायल को अब तक का सबसे बड़ा झटका दिया है। फ्रांस ने फिलिस्‍तीन को राष्‍ट्र के मान्‍यता देने...
spot_img

Latest Stories

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...