back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हल्द्वानी में 8 हफ्ते और नहीं टूटेंगे घर और मंदिर, सुप्रीम कोर्ट में 2 मई को होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में हल्द्वानी में रेल प्रशासन के दावे वाली जमीन से कब्जा धारियों को हटाने के मामले में उत्तराखंड हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। इस मामले में अब 2 मई को सुनवाई की जाएगी।

नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने हल्द्वानी में रेलवे लाइन पर 4 हजार झुग्गियों को हटाने के उत्तराखंड हाई कोर्ट के आदेश पर लगी रोक 2 मई तक बढ़ा दी है। जस्टिस सौजन्य किशन कौल की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये आदेश दिया।

2 मई तक हाई कोर्ट के आदेश पर लगी रोक

मंगलवार को एएसजी ने कोर्ट को बताया कि इसका समाधान निकालने में समय लगेगा। उन्होंने कोर्ट से इस मसले का व्यावहारिक हल निकालने के लिए समय देने की मांग की। उसके बाद कोर्ट ने 2 मई तक हाई कोर्ट के आदेश पर लगी रोक को बढ़ाने का आदेश दिया।

उत्तराखंड सरकार और रेलवे को मिली थी नोटिस

5 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी। कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार और रेलवे को नोटिस जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पचास हजार लोगों को सात दिनों के अंदर हटाना संभव नहीं है। कोर्ट ने कहा था कि याचिकाकर्ता के वकील ने कहा है कि इस मामले में कुछ लोगों ने नीलामी में जमीन खरीदी है। कोर्ट ने कहा था कि इसमें एक मानवीय पहलू शामिल है। किसी को इस स्थिति और समस्याओं का मूल्यांकन करना चाहिए। आप यह सुनिश्चित कीजिए कि वहाँ आगे से कोई अतिक्रमण न हो।

अवैध खनन का था मामला

जस्टिस कौल ने कहा है कि हमें इस मामले को सुलझाने के लिए व्यावहारिक रुख अपनाना होगा। रेलवे की तरफ से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कहा था कि यह रातों रात नहीं किया जा रहा है। पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया है। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन हुआ है। यह मामला अवैध खनन से शुरू हुआ था।

याचिकाकर्ता के वकील कॉलिन गोंजाल्वेस ने कहा था कि भूमि का बड़ा हिस्सा राज्य सरकार का है। रेलवे के पास भूमि कम है। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा था कि जिन लोगों ने नीलामी में जमीन खरीदी है उसे आप कैसे डील करेंगे। लोग 50-60 साल से रह रहे हैं, कोई तो पुनर्वास की योजना होनी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि आप विकास के लिए हटा रहे हैं। आप सिर्फ अतिक्रमण हटा रहे हैं। तब रेलवे ने कहा कि ये रातों रात नहीं हुआ है।

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने जमीन खाली करने का दिया था आदेश

गौरतलब है कि उत्तराखंड हाई कोर्ट ने रेलवे की जमीन खाली करने का आदेश दिया था। इससे 4365 परिवार प्रभावित होंगे। हाई कोर्ट द्वारा जारी आदेश के बाद इस क्षेत्र को खाली करने के लिए सात दिनों का समय दिया जाएगा। याचिका दायर करने वालों में हल्द्वानी के शराफत खान समेत 11 लोग शामिल हैं।

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी करते हुए कहा था कि अतिक्रमण हटाए बिना पुनर्वास की किसी याचिका पर सुनवाई नहीं होगी। इस मामले में रेलवे ने अखबार में भी नोटिस प्रकाशित किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

IRCT Kashmir Tour Package: भीषण गर्मी में घूम आएं जन्नत, रेलवे ने सस्ता टूर पैकेज भी निकाला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत में भीषण गर्मी में लोग परेशान हो रहे हैं पैसे में हर कोई समर वेकेशन प्लान कर रहा है और...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...