back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Birthday Special: डॉयरेक्टर नहीं बल्कि वैज्ञानिक बनना चाहते थे अनुराग कश्यप, ऐसे रखा फिल्मों में कदम

बॉलीवुड के जाने-माने डॉयरेक्टर और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप के फिल्मों की खूब तारिफ होती है। आज अनुराग का 52वां बर्थडे है। अनुराग का जन्म 10 सितंबर 1972 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड के जाने-माने डॉयरेक्टर और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप के फिल्मों की खूब तारिफ होती है। मगर शायद आपको भी नहीं पता होगा कि अनुराग कभी फिल्मों की दुनिया में नहीं आना चाहते थे। आज अनुराग अपना 52वां बर्थडे मना रहे हैं। उनके बर्थडे के मौके पर हम आपको अनुराग कश्यप की कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। 

ब्रह्मांड के रहस्य की खोज करना चाहते थे अनुराग

अनुराग का जन्म 10 सितंबर 1972 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। अनुराग ने फिल्मी करियर के दौरान कई फिल्में बनाई हैं। बहुत कम लोगों पता होगा कि अनुराग को कभी इस चकाचौंध की दुनिया में कदम नहीं रखना था। जी हां उनका सपना फिल्मी दुनिया से काफी अलग था। अनुराग की रुचि दुनिया और ब्रह्मांड के छिपे रहस्यों को खोजना था। अनुराग का सपना था कि वह वैज्ञानिक बने और इसलिए उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज में एडमिशन भी लिया था। 

फिल्मों में रुचि कब और कैसे हुई?

कॉलेज में धीरे-धीरे अनुराग की रुचि थिएटर की तरफ बढ़ने लगी और फिर उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखने का मन बनाया। डॉयरेक्टर अक्सर अपने विवादों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। बयान से हटकर डॉयरेक्टर अपने फिल्मों के लिए भी काफी विवाद में रहे हैं। बॉलिवुड में अनुराग 20 बीस साल से भी ज्यादा पूरा कर चुके हैं। अनुराग एलिस ओ कॉनर उर्फ एयन रैंड के उपन्यासों के शौकीन हैं। डॉयरेक्टर अनुराग असली कहानियों पर काम करते है असली कहानियों पर लिखते और निर्देशन करते हैं। 

अनुराग के करियर की शरूआत

करियर की शुरुआत में अनुराग को काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। मगर आज इंडस्ट्री के जाने-माने डॉयरेक्टर में से एक हैं। बता दें कि, डॉयरेक्टर फिल्मों के अलावा अपनी नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरिज सैक्रेड गेम्स के लिए जाने जाते है। यह सीरिज काफी लोकप्रिय हुई थी। 

प्रोफेशनल लाइफ से हटकर डॉयरेक्टर अपनी निजी जीवन के लिए भी काफी चर्चे में रहे हैं। डॉयरेक्टर रिश्तों के मामलों में कुछ खास सफल नहीं हुए, उन्होंने दो शादियां की और दोनों शादियों में असफल रहे। आपको बता दें कि तलाक के बाद भी अनुराग अपने दोनों पत्नियों के साथ एक अचेछा बॉन्ड शेयर करते हैं।  

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵